*कानपुर सेन पश्चिम पारा*

 

 

*न्याय के लिए विवाहिता खा रही दर दर की ठोकरें नही मिल रहा न्याय ससुराल के लोगो से परेशान युवती उच्च अधिकारियों के लगा रही चक्कर*

 

 

जानकारी के अनुसार पीड़िता जया सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह का विवाह 28 अप्रैल 2018 को सेन पश्चिम पारा गांव में राघवेंद्र सिंह पूत्र फुल सिंह के साथ हुआ था पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद से परिवार में विवाद होने लगा और जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया उसका देवर पवन सिंह उर्फ जीतू उसके साथ छेड़ छाड़ करने का प्रयास करता है और जबरन मायके पक्ष से पैसे या प्लॉट की मांग करता है और इसी के साथ साथ पीड़िता की सास सीता देवी ससुर फूल सिंह भी उसके साथ मार पीट करते है अभी कुछ महीने पहले ही पीड़िता का जबरन गर्भपात भी करा दिया है जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया है पीड़िता के अनुसार उसका पति कम पढ़ा लिखा होने की वजह से उसे बरगलाया करते है पीड़िता ने बताया कि जब इसकी शिकायत जब सेन पश्चिम पारा थाने में की तो थाने से उसे भगा दिया गया पीड़िता उच्च अधिकारियों के पास भी गई लेकिन पीड़िता का आरोप है की थाने के थानेदार और ससुराल पक्ष की साठ गांठ से पीड़िता की सुनवाई नही की जा रही बल्कि मामले को मोड़कर हिस्सा बाट की बात कह कर गलत रिपोर्ट लगाई जाती है इसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर भी की है पीड़िता ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी भी है आर्थिक और मानसिक रूप से विक्षुब्ध है बताते चले की पूरा मामला सेन पश्चिम पारा गांव का है

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *