एनसीसी कैडेटों ने की गांधी प्रतिमा की सफाई

17 यूपी गर्ल्स एनसीसी यूनिट के आदेशानुसार एसएन सेन बा इ कॉलेज में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें कैडेटों ने सफाई की कर्नल वेंकट्सन आर ने गांधी प्रतिमा पुष्प अर्पित किए कैडेटों ने आम जनमानस को नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति जागरुक किया एनसीसी कैडेटों ने आमजनमानस से हाथ जोड़कर विनती की कि वे साफ सफाई का घ्यान अवश्य रखें एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें हमारी-आपकी कोशिश एक कदम स्वच्छता के ओर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें सीनियर जूनियर कैडेटों ने कैडेटों ने गांधी प्रतिमा की सफाई की लोगों को भी जागरूक किया साथ ही विद्यालय में व आस पास लोगो को सफाई का महत्त्व बताया। प्रधानाचार्य सविता यादव ने बताया हमे अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए करना चाहिए आज हमारे एनसीसी कैडेटों ने समाज को यही समझने का प्रयास किया है। कैडेटों ने आस पास के लोगो को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग व साफ सफाई के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर कैप्टन ममता अग्रवाल थर्ड ऑफिसर नीतू गौड ने बताया स्वच्छता अभियान में कैडेटों अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *