आज दिनांक 13.12.2023 को सायं 05ः30 बजे मा0 महापौर जी द्वारा चुन्नीगंज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। मा0 महापौर जी के निरीक्षण में रैन बसेरा में अव्यवस्थायें पायी गयी। आगन्तुत रजिस्टर में किसी का नाम अंकित नहीं था, आस-पास पड़ोस के लगभग 14 लोग बैठे मिले। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी जोन-4 श्री लाल चन्द्र सरोज द्वारा अवगत कराया गया कि चुन्नीगंज रैन बसेरा के केयर टेकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। मा0 महापौर द्वारा रैन बसेरा नगर निगम स्तर से ठीक कराये जाने के साथ ठंड के मद्दंेनजर रजाई-गददे की व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, पेयजल एवं पुनः केयर टेकर की तैनाती कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया.. इस दौरान महापौर जी ने जुगनल कर प्रभारी लालचंद सरोज को मौके से फोन करके रैन बसेरे में किसी तरह की नशेबाजी न होने देने की सख्त हिदायत दी है महापौर ने कहा कि वह जल्दी चुन्नी गंज रैन बसेरे का फिर से निरीक्षण करेगी तब तक वहां पर नया केयरटेकर नियुक्त हो जाएगा
2023-12-13
