कानपुर
2.05 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं को गंगा में छोड़ा गया
आज शहर के अटलघाट पर प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 2.05 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय को गंगा नदी में छोड़ा गया।कार्यक्रम मुख्य अतिथि अध्यक्ष विधान सभा उ0प्र0 सतीश महाना व यूपी सरकार में मत्स्य मंत्री,डा0 संजय निषाद मौजूद रहे।
जिसमें 2.05 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ से प्राप्त कर, जीवित अवस्था में मॉ गंगा में प्रवाहित किया गया है।कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण जलीय पर्यावरण संतुलन नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान है।कार्यक्रम के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हम और हमारी सरकार गंगा को लेकर कटिबध्द है जिसके तहत गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए इन मत्स्य को गंगा में प्रवाहित किया जा रहा है।वही कल देश की संसद में कुछ लोगो के द्वारा उत्पात पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह जरूर है कि यह एक सुरक्षा में बड़ी चूक है और इसी को देखते हुवे यूपी विधानसभा की सुरक्षा दोबारा से जांची परखी जाएगी।वही मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारी योगी और मोदी सरकार लगातार मत्स्य विभाग को और कारगर बनाने में लगे हुवे है और पिछली सरकारों की तुलना इस विभाग को अधिक बजट आवंटन किया गया है और लोगो गंगा के साथ मछुवारों को तरह तरह की योजनाओ से लाभान्वित कर रहे है।
