जल प्रहरी के अवार्ड से नवाजी गयी अपर श्रमायुक्त

अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे ने चलाया था जलाभिषेक अभियान

कानपुर नगर, जल ही जीवन है और इस धरती की संपूर्ण प्रकृति व प्राणी जल के कारण ही गतिमान है, जल है तो सब कुछ है, जलाभिषेक का अभियान चलाने वाली अपन श्रमायुक्त सौमया पाडें को दिल्ली में आयेाजित एक समारोह के दौरान जल प्रहरी अवार्ड से विभूषित किया गया। अपर श्रमायुक्त ने कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी पद पर पदासीन रहते हुए जल संरखझा के लिए सराहनीय कार्य किया था।

अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे द्वारा जलाभिषेक कार्यक्रम का संचालन करते हुए 12,700 लीटर पानी का संरक्षण किया गया था और उसे पानी से वृक्षारोपण, तालाबों को सुन्दरीकरण आदि कार्य किए गऐ थे। यह अभियान जल संरक्षण के लिए एक वरदान से कम साबित नही हुआ और इस अभियान का आम जनमानस पर भी खासा असर पडा था। दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे को जल प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित किया गया था। अपर श्रमायुक्त ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हे अपने लक्ष्य के लिए और प्रोत्साहित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *