कानपुर। नौकरी से निकालने की धमकी देकर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर का शारीरिक शोषण करने के आरोप में बर्रा पुलिस ने केस्को के जेई को हिरासत में लिया है। युवती ने बताया कि वह एक सब स्टेशन में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत थी। वहां के जेई धीरज सिंह काफी समय से छेड़छाड़ कर रहे थे।विरोध करने पर उसने नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर डराया और शारीरिक शोषण करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर भी ब्लैकमेल किया। गर्भवती होने पर 4 अक्तूबर को अस्पताल में अपनी पति के नाम से दाखिला कराकर गर्भपात करा दिया।आरोपी अपनी पत्नी के मोबाइल से उसे मैसेज भी करता था। विरोध पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि तंग आकर उसे आत्महत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन परिजनों ने बचा लिया। इसी के बाद उसने केस दर्ज कराया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जेई को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
2023-12-16
