‘साउथ के चोचले’ में ग्राहकों को मिलेगी वैरायटी के साथ क्वालिटी

कानपुर। अशोक नगर स्थित सेंट फ्रांसेस स्कूल के समीप साउथ के चोचले रेस्टोरेंट का शुभारंभ दादानगर कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने फीता काटकर किया। उन्होंने रेस्टोरेंट में वैराइटी के साथ क्वालिटी को भी परखा और ऐसे ही साफ-सफाई से ग्राहकों के बीच अपने उत्पाद पहुंचाने की सलाह दी। रेस्टोरेंट संचालक सुमित यादव ने बताया कि हमारे यहां 25 तरह के डोसे ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इतनी वैराइटी कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है। ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट भी दिया जाएगा। भाजपा नेता विवेक भदौरिया, कानपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष बलबीर सिंह यादव, छात्र सभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोहित, लखन ओमर, अब्दुल शमी शाह, अमिताभ मिश्रा, संजय भदौरिया, मुकेश भदौरिया, संजय वर्मा, शिरीष दीवान, प्रसून तिवारी, सोनू ठाकुर, देव नेगी, आकाश अवस्थी, गोपाल केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *