16 दिसंबर 2023

 

सपा प्रदेश सचिव केके शुक्ला को तीसरी बार मनोनयन पर सपा हाल नवीन मार्केट में भव्य स्वागत

 

केके शुक्ला के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर संगठन को विशेष बल मिलेगा

 

प्रदेश सपा पदाधिकारियो कार्यकारिणी सदस्यों को सौ सौ बूथों पर सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी

हाजी फजल महमूद

 

सपा का संगठन मतदान केद्रों पर युवा पीढ़ी से संघन संपर्क करेगी

बंटी सेंगर

गोविंद नगर बूथो पर पी ड़ी ए की बैठक होगी

शैलेंद्र यादव

 

कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तीसरी बार मनोनयन किए जाने पर सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में दिन में 4:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में 43 लोकसभा कानपुर नगर की आर्य नगर सीसामऊ गोविंद नगर कैंट किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं तथा नगर पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया स्वागत समारोह का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया

 

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री के के शुक्ला जी को प्रदेश सचिव तीसरी बार बनाए जाने पर सपा संगठन को विशेष बल मिलेगा तथा संगठन में एक और नयी मजबूती आएगी

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि 43 लोकसभा क्षेत्र कानपुर महानगर के 1607 बूथों पर सपा के प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्यों जो 43 लोकसभा कानपुर महानगर में निवास कर रहे हैं उनको अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में सौ सौ बूथों की जिम्मेदारी सौंप गई है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी सौबूथों का सत्यापन करेंगे और आवंटित क्षेत्र में बूथों पर पी ड़ी ए का संपर्क अभियान का आयोजन करेंगे तथा सभी समुदाय के सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएंगे तथा सपा 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाएगी

 

सपा महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर ने कहा कि के के शुक्ला सपा के पुराने साथी है सपा के फ्रंटल इंचार्ज व प्रभारी बूथों पर युवा पीढ़ी से संपर्क करके सघन अभियान चलाएंगे

 

सपा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने कहा कि गोविंद नगर क्षेत्र के 350 बूथ पर संपर्क तथा मीटिंग करके महिलाओं तथा युवाओं को जोड़ेंगे

 

सपा के प्रदेश सचिव के के शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमें सौपी है उसे निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में संगठन को सहयोग तथा सेमिनारों का आयोजन करेंगे

 

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव श्री के के शुक्ला जी महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू परमवीर सिंह गंभीर आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर हाजी एहसान खान सत्यनारायण गहरवार पप्पू मिर्जा जावेद जमील नंदलाल जायसवाल आकाश यादव मोहम्मद सरिया श्याम सिंह यादव बबलू मुमताज मंसूरी सुलेखा यादव के के मिश्रा दिनेश विश्वकर्मा दीपा यादव मुमताज मंसूरी पूजा यादव अनीता वर्मा विवेक सिंह चौहान अनुराग मिश्रा विनोद तिवारी जसवेंद्र प्रताप सिंह संजय निषाद फकरे आलम यस एहसास बाबी जफरुल हसन फारूक निजामी गोपाल गुप्ता इशरत इराकी इकराम राजू मोहम्मद अमीन बाबा शाबान अली मुन्ने खा हेमंत गुप्ता अंकित अग्निहोत्री बलवंत सिंह सैयद आरिफ राजेंद्र जायसवाल हाजी यूनुस बदरे श्याम सिंह यादव बबलू मुंशीलाल रेहान खान आसिफ सिद्दीकी सुरेंद्र कुमार जीतू तिवारी सीमा परवीन गोलू यादव दिलीप मिश्रा गगनदीप सिंह अंकित विनय राहुल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *