कानपुर ब्रिक ब्रेकिंग,
पुलिस की लापरवाही से शराबियों के हौसले हैं (बुलंद) जहां एक तरफ (बजरिया थाना)और एक तरफ (नजीराबाद थाना) होने के बावजूद पुलिस की नाक के नीचेअंग्रेजी शराब व देसी शराब के ठेकों में लग रही है अंधाधुन भीड़ सबसे बड़ी बात तो यह है। की पीने वाले यह भी नहीं सोचते हैं की सड़क पर निकलने वाले छोटे बच्चों, वह महिलाओं पर इसका क्या असर होगा। बात *हर्ष नगर चौराहे* की हो रही है। जहां कई कारों की एसेसरीज की दुकान हैं।दुकानदार इस समस्या से बहुत पीड़ित है। नशे में होने के बाद शराबी दुकानदारों की दुकानों के आगे पेशाब करना शुरू कर देते हैं ।अगर दुकानदार उसे रोक तो वह गंदी-गंदी गालियां भी देते हैं। दुकानों पर गाड़ियों में काम करने वाली महिलाएं आती हैं। या काम करने वाले लोगों के साथ महिलाएं आती हैं। नशे में घुत लोग उन पर कमेंट भी करते हैं। दुकानदारों के विरोध करने पर वह मारपीट भी करते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है। ठेको के बाहर लगने वाली परचून की दुकानों वह सड़क पर खड़े हुए ठेले पर दुकानदार खुलेआम शराबियों को शराब पिलाते हैं। यह सब पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। लगता है पुलिस का डर लोगों के अंदर से पूरी तरह से निकल गया है। जहां एक तरफ मोदी व योगी सरकार बार-बार यह दावा करती है की वह देश व शहर को नशा मुक्त कर देगी ऐसा तो लगता है सिर्फ हवाओं में होगा।
