हरि तालिका तीज पर फिल्मी गानों पर जमकर की मस्ती

क्रेजी डांस एकेडमी के तत्वाधान में डायरेक्टर कंचन सिंह के नेतृत्व में हरि तालिका तीज के पर्व के अवसर पर सावन के झूलों ने मुझको बुलाया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर कंचन सिंह बताया कि आज तीज का महान पर्व है। इसमें हम भारतीय महिलाएं अपने सुहाग के लिए पूजा और व्रत रखती है। इस अवसर पर हम सब ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बटन गेम झूला जैसे कई गेम खेले ग्रुप की सभी सदस्यों ने फिल्मी गानों पर जमकर धमाल दिया। और लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। ग्रुप की सभी सदस्य हरे ड्रेस कोड में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें तीज क्वीन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कंचन सिंह, रजनी, अनुषा प्रियंका, श्री, हंसा, काजल, निशी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *