विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी विभागों की योजनायों का किया गया प्रचार प्रसार ।

सरसौल ब्लॉक के सिमरझाम ग्राम पंचायत में हुआ आयोजन ।

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे तौर तक पहुंच सके इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज सिमरझाम ग्राम पंचायत में किया गया । इस संकल्प यात्रा आयोजन में विभिन्न सरकारी विभागों जैसे स्वास्थ, पेंशन, बैंक, ग्राम पुष्टाहार, आयुष्मान कार्ड आदि ने हिसा लिया और समस्याओं को त्वरित प्रभाव से दूर करवाया गया साथ ही विभागों में चल रही अनेकों योजनायों ओर उनसे होने वाले लाभ से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया गया । कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार के अनुसार केंद्र सरकार ने सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए इस यात्रा की शुरुआत करी है यह यात्रा ग्राम पंचायत से आगे बढ़ कर ब्लॉकों मंडलों ओर शहरों तक जाएगी जिससे किसी भी जरूरतमंद को सरकारी योजना का लाभ आसानी से सुलभ हो सके । योजनायों के बेहतर क्रियान्वय के लिए भी विभागों ने कई रणनीति बनाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *