*जिला कारागार, कानपुर नगर की महिला बैरक में सर्वाइकल कैंसर पर गोष्ठी का आयोजन*

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा जिला कारागार, कानपुर नगर में दिनांक-18.12.2023 को महिला बैरक में सर्वाइकल कैंसर पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जेल अधीक्षक डाॅ० बी०डी० पाण्डेय द्वारा बताया गया कि कारागार में आयोजित शिविर में कनिका हाॅस्पिटल, कानपुर नगर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ० मंजुलिका बाजपेई द्वारा सर्वाइकल कैंसर के कारण, प्रारम्भिक पहचान के लक्षण, बचाव के उपाय तथा उपचार के सम्बन्ध में महिला बन्दियों को विस्तार से समझाया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कानपुर नगर श्रीमती शुभी गुप्ता द्वारा महिला बन्दियों को व्यक्तिगत सफाई- स्वच्छता तथा संतुलित जीवन-शैली एवं आशावादी दृष्टिकोण अपनाये जाने के लिये प्रेरित किया गया। डाॅ० मंजुलिका बाजपेयी द्वारा महिला बन्दियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य बीमारियों के सम्बन्ध में भी उन्हें देखकर परामर्श दिया गया तथा कारागार चिकित्साधिकारी डाॅ० समीर नारायण द्वारा औषधियां वितरित करायी गयीं।

इस अवसर पर जेलर-श्री राजेश कुमार, उपजेलर-श्रीमती सायमा जलीस तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालन्टियर श्री आशुतोष बाजपेई तथा श्री योगेश बाजपेई उपस्थित रहे।

(डॅा० बी०डी० पाण्डेय)

जेल अधीक्षक

                       कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *