घाटमपुर के बाढ़ ग्रस्त गांवो का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी अपडेट 12 अगस्त 2021 कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने तहसील घाटमपुर के बाढ़ ग्रस्त गांवो का निरीक्षण किया । विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण घाटमपुर के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी। बाढ़ ग्रस्त गांवो में जिला प्रशासन द्वारा तेजी से राहत कार्य किया गया और पीड़ित गांव वालों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुचाकर, उनके खाने पीने की बेहतर व्यवस्था की गई । आज जिलाधिकारी द्वारा उन गांवों का औचक निरीक्षण किया गया जिनमें बाढ़ की स्थिति थी । जिलाधिकारी गडाथा गांव पहुचे वहां पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए जानकारी ली गयी कि उन्हें खाने पीने की कोई समस्या तो नही है, इस पर ग्रामीणों द्वारा बताता गया कि गांव में पानी बढ़ते ही जिला प्रशासन ने राहत कार्य तत्काल शुरु कर दिया और सभी गांव वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचा दिया और खाने पीने की उन्हें कोई समस्या नही होने दिया।उप जिलाधिकारी घाटमपुर ने बताया कि प्रतिदिन लोगो का खाना व नास्ता सुबह शाम बन रहा है । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की अभियान चलाकर गांवों की साफ – सफाई कराए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी घाटमपुर को दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में दवाओं का लगातार छिड़काव कराया जाए । स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांवो में कैम्प कर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *