कानपुर
कानपुर के साढ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में देर रात चल रहे बौद्ध कार्यक्रम के समापन के दौरान कार सवार लगभग डेढ़ दर्जन दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया व पंडाल में सो रहे युवकों के साथ जमकर मारपीट की।जहां मारपीट के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।वही दबंगों ने मारपीट के दौरान रविदास प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ,जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पहेवा गांव में एक जाति विशेष के लोग डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थल के पास बौद्ध कथा कार्यक्रम कर रहे थे। कार्यक्रम समापन के दौरान तभी तीन कार में सवार होकर एक दर्जन से अधिक दबंग मौके पर पहुंचे,जहां दबंगों ने गाली गलौज करते हुए पंडाल में जमकर तोड़फोड़ की,साथ ही पंडाल में सो रहे लोगो के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जहां मारपीट के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।वही दबंगों ने रविदास प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को अंजाम देने के दौरान दबंग फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।वही ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी,जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को प्राथमिक इलाज के लिए घाटमपुर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दलित समुदाय के कई संगठन इस घटना के विरोध में गांव में एकत्रित हो गए हैं और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बाइट – ग्रामीण
बाइट – अरविंद बौद्ध -भीम आर्मी
बाइट – अभिषेक पांडे -एसीपी नौबस्ता
बाइट – ग्रामीण
