समाजवादी पार्टी सदैव कमजोर के साथ है : नरेश उत्तम

 

कानपुर।पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों के लिए आर्थिक मदद भेजी है जिसको की आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दिवंगत किसान के परिवार को उनके निवास पर सौंपा।सपा राष्ट्र अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 लाख की आर्थिक मदद भेजी है।मामले के लिए लगातार संघर्ष कर रहे सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की जब सपा प्रमुख किसान के घर पर आए थे तो उन्होंने खुद बेटियों को पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद देने के लिए कहा था। उस ही कड़ी में आज सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने परिवार के लिए आर्थिक मदद दी।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जानकारी दी की घटना के दिन से ही सपा प्रमुख लगातार इस मामले पे नज़र रखे हैं और कई बार इस मामले को उठाकर बेटियों के लिए न्याय की मांग करते हैं।अखिलेश यादव ने नेता विपक्ष की हैसियत से सदन में भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुद्दा उठाया था।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा की समाजवादी पार्टी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े मिलेंगे।दिवंगत किसान बाबू सिंह यादव की पत्नी और बेटियों ने अखिलेश यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को धन्यवाद देते हुए कहा की लगातार सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री परिवार के लिए आवाज उठा रहे हैं।बेटियों ने आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता प्रियरंजन आशु को हाईकोर्ट से मिली राहत खत्म हो जाने के लगभग 8 दिन बाद भी गिरफ्तार न करने के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

 

बेटियों ने कहा की हैरत है की मुख्य आरोपी ने कानपुर पुलिस पर मिलीभगत के खुलेआम आरोप लगाए और उसके बावजूद पुलिस अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं कर रही।बेटियों ने कहा की प्रियरंजन ने सार्वजनिक रूप से माना की एफआईआर के बाद वह पुलिस के संपर्क में था और जांच अधिकारी के साथ बैठा था।बेटियों ने कहा की पुलिस पर लगे इन गंभीर आरोपों ने सबको हिला दिया पर अब जब गिरफ्तारी में कोई रोक नहीं है तो पुलिस की चुप्पी हैरान करने वाली है और संदेह पैदा कर रही है की कभी न्याय नहीं मिलेगा।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता,विधायक मो हसन रूमी,पूर्व विधायक व कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला,पूर्व विधायक जगराम यादव,कानपुर नगर अध्यक्ष फजल महमूद,बंटी यादव,योगेंद्र कुशवाहा योगी,फतेह बहादुर गिल,बंटी यादव,मिंटू यादव,नंदलाल जायसवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *