कानपुर

 

क्रिसमस का त्यौहार नजदीक है जिसको लेकर पूरे शहर में इस त्यौहार को लेकर सभी चर्चो मे अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन अगर बात करें कानपुर के बड़ा चौराहा में स्थित क्राइस्ट चर्च की तो यहां पर क्रिसमस को लेकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तैयारी कर ली गई है जहां पर क्रिसमस के 10 दिन पहले से ही चर्च में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में क्राइस्ट चर्च में ज्योति आराधना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चर्च की क्वार द्धारा प्रभु ईशामसीह की शान में गीतो को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में हुए सम्मलित हुये भक्तो को रेव्ह फ़ज़ल मसीह के द्धारा प्रभु ईशामसीह का शुभ संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया और गीतों को सुनकर अपने आप को प्रभु ईसा मसीह के समक्ष पाया। क्राइस्ट चर्च के सदस्य पी मैसी ने बताया कि 25 दिसंबर क्रिसमस पर एक बहुत ही बड़ा कार्यक्रम आयोजित होता है यहां पर सुबह 9:00 बजे से लेकर प्रभु की आराधना करने के बाद चर्च में आने वाले सभी भक्तों को केक और चाय वितरित की जाती है और प्रभु ईसा मसीह के जीवन के बारे में भी बताया जाता है। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त प्रभु ईसा मसीह के दर्शन करके कोई भी विश मांगता है तो उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही उसके जीवन में हमेशा शांति व सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

 

बाईट :- पी मैसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *