बर्रा 6 में अपना दल एस कानपुर महानगर की मासिक बैठक गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष माननीय मोनू यादव जी के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष माननीय नवीन श्रीवास्तव जी ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद माननीय पप्पू शाह जी ने किया।
बैठक में अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल जी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर प्रथम लखनऊ आगमन पर स्वागत सम्मान के लिए कानपुर महानगर कमेटी विधानसभा एवं फ्रंटल पदाधिकारियों के वाहनों सहित लखनऊ प्रस्थान को लेकर चर्चा की गई एवं मध्य उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय केके पटेल जी के नगर आगमन की सूचना को देखते हुए विधानसभा से लेकर जोन वार सेक्टर और बूथ स्तर तक की कमेटी की स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में अपना दल एस के कई राष्ट्रीय प्रदेशीय एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ अपना दल एस संस्थापक यशाकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप जलाकर अपना दल एस जिंदाबाद। डॉक्टर सोनेलाल पटेल अमर रहे। अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद। आशीष पटेल जिंदाबाद के घोष के साथ की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष माननीय नवीन श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी नेता बहन अनुप्रिया पटेल जी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद उनका प्रथम लखनऊ आगमन आगामी 16 अगस्त को रहेगा हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि हम लखनऊ पार्टी कार्यालय जाकर अपने नेता के मान सम्मान को बढ़ाने का काम करें। उन्हें बधाई देने का काम करें। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते बताया कि आप सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण अपने वाहनों की संख्या नंबर सहित कार्यालय में दर्ज कराएं अपना दल कानपुर महानगर बहन अनुप्रिया पटेल जी के स्वागत में कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ 50 से 60 गाड़ियों के साथ बहन जी का स्वागत के लिए लखनऊ कैंप कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का काम करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव sc/st मंच माननीय रमेश चंद्र कुंण्डे जी, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान, जिला महासचिव राहुल पोरवाल जिला महासचिव पीयूष तिवारी जिला महासचिव हेमंत सचान जिला सचिव देवेंद्र सचान जिला मीडिया प्रभारी दीपक राय बाल्मीकि, किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा मंच जिला अध्यक्ष दीपेंद्र परिहार महिला मंच जिला अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल श्रमिक मंच जिला अध्यक्ष विनोद पटेल छात्र मंच जिला अध्यक्ष इंद्र अवस्थी चिकित्सा मंच जिला अध्यक्ष अंशुल पटेल शिक्षक मंच जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा विधानसभा उपाध्यक्ष गोल्डी सचान, जिला महासचिव महिला मंच अलका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच आशीष सिंह, जिला महासचिव युवा मंच सरवन गुप्ता,वरिष्ठ सदस्य दिनेश साहू आदि सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे l
