उत्तर प्रदेश भारत सेवक समाज ने कानपुर में सफलतापूर्वक मनाया 69वॉ स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश भारत सेवक समाज ने कानपुर में सफलतापूर्वक मनाया 69वॉ स्थापना दिवस
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में पधारे भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी चैयरमैन स्वामी केशवानंद जी ने कहा कि अशिक्षत एवं अभाव ग्रस्त देशवासियों की सेवा उत्तम राष्ट्रधर्म है।

12 अगस्त,2021 भारत सेवक समाज के 69वें पर स्थापना दिवस समारोह आज मालिकगेस्ट हाउस, कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यजीत ठाकुर, (Retd IAS) की अध्यक्षता में किया गया।
सर्वप्रथम महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल ने संस्था पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये आये सभी अथितियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में पधारे भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी चैयरमैन स्वामी केशवानंद जी ने कहा कि अशिक्षत एवं अभाव ग्रस्त देशवासियों की सेवा उत्तम राष्ट्रधर्म है।
भारत सेवक समाज, राष्ट्र एवं समाज की रचना, निर्माण, सेवा और सहायता का एक गैर राजनैतिक स्वैच्छिक संगठन है, अपना भारत देश विशाल जनसंख्या वाला देश है। देशवाशियों का हक है कि वे सभी शिक्षित, सुखी, एवं सम्मान के साथ जीवन जिये। देश की सरकार इस कार्य के लिये प्रयत्न शील है। बहुत अंश में समस्त प्रजा तक सुख सुविधा पहुचने में सरकार सफल भी हो रही है फिर भी अपने देश का सरकारी खजाना भी अभाव मे रहता है। ऐसी कारण से अति शीध्र एक साथ पूरे देश वाशियों को सभी सुविधाएं पहुचाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसी कठिन परीस्थित में सरकार को सहयोग देने के लिये समाजसेवी संस्थाओं की आवश्यकता होती है। और इस व्यस्थता की आवश्यकता केवल भारत को नहीं है अपितु सारे विश्व को समाज सेवी संस्था एवं सेवानिष्ठ सेवकों की आवयश्कता पड़ती है।
[ ] भारत सेवक समाज संगठन की कल्पना आजादी के तुरंत बाद राष्ट्र के नेताओं ने महसूस की। लगभग सत्तर वर्षों से भारत सेवक समाज देश के अनेक प्रदेशों में समाज सेवी कार्यकर्ताओं को संगठित करके जान सहयोग से अभाव ग्रस्त प्रजा तक अपनी सेवा पहुचाने के लिये प्रयत्नशील है। प्रारम्भ में सरकारी सहयोग मिला। परन्तु बाद में भारत सेवक समाज के कार्यकर्ताओं एवं बुद्वीजीवीं पदाधिकरियों को अपने ही सामर्थ्य से समाज की सेवा करनी पड़ रही है। कुछ वर्षों से मैं देख रहा हूँ कि लखनऊ में, वाराणसी में, कानपुर में, मिर्जापुर में भारत सेवक समाज के कार्यकर्तओं को शहर एवं गावँ की सफाई, शहर के बाग बगीचे के संरक्षण कहीं विद्यालय के संचालन विद्यार्थियों में नैतिक जागृति एवं राष्ट्रीय भावना के विकास के लिये कार्य कर रहे हैं। प्रजा में निराशा एवं उदासीनता न बढे बल्कि देश की सरकार में विश्वास रहे इस दिशा में भी भारत सेवक समाज के हजारों कार्यकर्ता देश मे विशेषतः उतर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं।
[ ] समय समय पर समाज के अनुभवी पदाधिकारी करकराओं का उत्साह बढ़ाने के लिये विचार गोष्ठी भी करते रहते है। कई शहरों में कार्यकर्ताओं की विचार ग़ोष्ठी में मैन भाग लिया। मैन अनुभव किया कि कार्यकर्ताओं के सेमिनार के आयोजन से कर्तव्य के प्रति उत्साह बढ़ता है।
[ ] यह अति आवश्यक है कि कार्यकर्ताओं में उत्त्साह की कमी न होने पाए। जब अनुभव एवं उत्त्साह के साथ आत्म विश्वास के साथ जब कार्यकर्ता किसानों का पास जायेगे, मजदूरों के पास जायेगें, शिक्षक एवं विधारिथियों के पास जाएंगे, छोटे छोटे व्यापारियों के पास जाएंगे तब इन्हें सबके मन में हिम्मत और उत्साह बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
[ ] सरकार और प्रशासन का काम करने का अपना ढंग होता है परंतु समाज सेवी कार्यकर्ताओं का मानवीय संवेदना से भरपुर करुणामय पद्धत्ति होती है।
[ ] इस समारोह में विशिष्ट अथिति के रूप में राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रदेव तिवारी थे। अन्य अथितियों में मिर्जापुर से राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र गुप्ता, बरेली से अजय शुक्ला (संगठन मंत्री), विपिन गुप्ता (नईं दिल्ली), डॉ सुरेश चंद्र गुप्ता (उपाध्यक्ष), आर0 के0 गाँधी, अतहर नईम, रंजीत सिंह, आशुतोष दुबे, ओ0 पी0 सिंह, योगेश ठाकुर, सीमा अग्रवाल, सीता देवी, सीमा पांडेय, रजनी गुप्ता, क्रांति वर्मा, रमा शंकर, डॉ अनिल चतुर्वेदी, रणवीर सिंह मालिक, इंजी0 ए0 एन0 द्विवेदी, अविनाश पाठक आदि थे। आभार स्वागताध्यक्ष सुखबीर सिंह मालिक तथा सफल संचालन मनोज सेंगर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *