लखनऊ। लखनऊ के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) केंद्र के 75 जावानों ने 75वें स्वतंत्रा दिवस पर अंग दान करने का संकल्प लिया। गुरुवार को जवानों ने अपने अंगदान का संकल्प पत्र भरा। इसमें लखनऊ सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के उप महानिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह के साथ ही दस राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं। सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि हमारा बल बलिदान का प्रतीक है। जो वर्षों से देख की रक्षा में अपने प्राण देते आए हैं। मौत के बाद बलिदान तो नहीं दिया जा सकता, लेकिन अंगदान संभव है। जो किसी की जान बचाने में सहायक होगा। इसके चलते ही लखनऊ केंद्र के जावानों ने अंगदान शपथ अभियान का हिस्सा बनकर अंग दान संकल्प पत्र को भरा। इसमें जवानों के साथ दो कमांडेट, दो डिप्टी कमांडेंट और छह सहायक कमांडेंट भी शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी (कमांडेंट) ने जवानों को अंगदान के प्रति जागरुक कर उन्हें अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी ड्यूटी के साथ हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे आया है। इसलिए हमें अंगदान कर लोगों की जीवन रक्षा का सारथी बनना चाहिए। उन्होंने जल्द अंग दान की मुहिम के लिए जागरुक अभियान चलाने की भी बात कही।
