कानपुर। आज दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज मे भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं up17 गर्ल्स बटालियन के द्वारा इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया आज के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर रिपुदमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली एवं रन का शुभारंभ किया यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर ग्रीन पार्क स्टेडियम तक पहुंची एवं वापस महाविद्यालय आकर समाप्त हुई इस दौरान छात्राएं देशभक्ति के नारे एवं राष्ट्रगीत गाती हुई चल रही थी छात्राओं में बहुत ही जोश थाl lतत्पश्चात महाविद्यालय के सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके कार्यों पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई l
संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथि श्री सुरेश अवस्थी संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी सी सा मऊ विधानसभा क्षेत्र ने किया l छात्रा प्रिया शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं फ्रीडम स्ट्रगल मूवमेंट पर अपने विचार व्यक्त किए और अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला अमृत महोत्सव आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर मनाया जा रहा है l एनसीसी की छात्रा अद्वितीय तिवारी मोहिनी यादव मनोज त्रिपाठी नूर खान हर्ष जोशी एवं रश्मि ने भी अपने विचार व्यक्त किए मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी छात्राओं में देश प्रेम की भावना को जागृत करने देश देश सेवा में तत्पर रहने एवं संस्कारों पर प्रकाश डाला l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुनीता आर्य ने छात्राओं को अमृत महोत्सव का मकसद समझाया उन्होंने कहा इसका प्रमुख उद्देश्य उन पलों को याद करना है जिससे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है उन्होंने छात्राओं को वैश्विक पहचान आदि के बारे में जानकारी दें l धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीता शुक्ला जी ने किया छात्रा आस्था द्विवेदी एवं हिंदी विभाग की डॉ सुमन सिंह का विशेष योगदान रहा इसके पश्चात छात्राओं को आजादी से जुड़े वीडियो दिखाए गए एवं छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया l इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन डाक्टर प्रोफेसर अनीता आर्य ने कर कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी l
