हाजी इरफान सोलंकी के नेतृत्व में कानपुर कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन दिया

बर्रा में पड़ोसियों के मामूली विवाद को धर्मांतरण का नाम देकर शहर का माहौल बिगड़ने वाले दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग के संबंध में ज्ञापन

हाजी इरफान सोलंकी ने ज्ञापन में कहा कि शहर में दो पड़ोसियों के मामूली विवाद को भी छेड़छाड़ व मतांतरण का रंग देकर कुछ सांप्रदायिक व आपराधिक मानसिकता के लोग शहर का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं और आये दिन कट्टरपंथी संगठन (विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि) के लोग निर्दोष अल्पसंख्यक वर्ग व अनुसूचित जाति के नागरिकों को इस तरह के फर्जी आरोप लगाकर जानलेवा हमला करके मारपीट करते हैं और उनके परिवारों को भी प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने विशेष रुप से बर्रा की घटना का उल्लेख किया जिसमें यह कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने गरीब रिक्शा चालक अफसार अहमद को पकड़कर बेरहमी से पीटा जिसमें वायरल वीडियो में नफरत नारेबाजी कर उपद्रवियों की अगुवाई करने वाले साफ नजर आ रहे हैं। इरफान सोलंकी जी ने मांग की है कि इस तरह के कट्टरपंथी संगठन आदि की गतिविधियों पर नजर रखी जाए दूरदराज के इलाकों में कम संख्या में निवास कर रहे अल्पसंख्यकों अनुसूचित जाति के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए व दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। जिससे शहर में हिंदू और मुसलमानों के बीच चला आ रहा भाईचारे की परंपरा कायम रहे और शहर में अमन व अमान को कोई खतरा न हो। प्रतिनिधि मंडल में हाजी इरफान सोलंकी, हाजी सरताज अनवर छात्रसभा के प्रदेश महामंत्री सिराज हुसैन, सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष फरहान लारी, रियाज़ अहमद राजू, साकिब मिस्बाह, नसीम सिद्दीकी, रेहान रायनी, पंकज वर्मा, राजेश कठेरिया , एखलाक अहमद बबलू आदि l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *