आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत फ्रीडम रन-2 का आयोजन

कानपुर नगर, दिनांक 13 अगस्त, 2021(सू0वि0)
श्री अजय कुमार गुप्ता, उप निदेशक नेहरु युवा केन्द्र ने बताया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत फ्रीडम रन-2 का आयोजन नाना राव पार्क से किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मेजर भावना त्रिपाठी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण कर शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि आज एन0सी0सी0द्वारा फ्रीडम रन का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं को हरी झण्डी दिखाकर फ्रीडम रन का उद्घाटन किया, जो कि 6.5 किलोमी0 रन के उपरान्त ईयोना क्रास गार्डेन पर समाप्त हुयी। समापन के अवसर पर श्री वैंकटेश कर्नल द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन किया गया मुझे भी प्रथम पुरस्कार नेहरु युवा केन्द्र से प्राप्त हुआ था। उन्होंने शहीद स्तम्भ पर शहीदों को सलामी दी और युवाओं को अपने शरीर की फिटनेश बनाये रखने के लिये जागरुक करते हुये कहा कि फिटनेश की डोज-आधा घण्टा रोज करना चाहिये।
इस अवसर पर श्री अजय गुप्ता उप निदेशक ने बताया कि 14 अगस्त से 30 सितम्बर, 2021 तक सैनिक 75 ग्रामों में स्वयं सेवकों के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव फ्रीडम रन-2 का आयोजन किया जायेगा। आजादी के 75 साल, 75 गांवो में 75 युवाओं की दौड़ नेहरु युवा केन्द्र के द्वारा आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर श्री पी0डी0तिवारी,कृष्ण शर्मा, एस0सी0पाण्डेय,शशांक शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष तिवारी स्वयं सेवक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *