नरवल थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर में सोमवार रात शरारती तत्वों ने गांव के बाहर लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ खंडित कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों से बात कर उसी स्थान पर नई प्रतिमा लगाए जाने की बात कही।एसीपी चकेरी का चार्ज देख रहे एसीपी कलक्टरगंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों का कार्य दिखाई दे रहा है। मौके पर एसओ और पुलिस टीम को भेजा गया गया। ग्रामीणों से बात कर नई मूर्ति लगाने पर सहमति बन गई है। बाकी पड़ताल की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी
2024-01-23
