कानपुर- डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह द्वारा अपने कार्यालय में यातायात प्रवर्तन टीम के साथ बैठक कर प्रवर्तन दलों के द्वारा अभी तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए प्रवर्तन दल को उनके कार्यों का निष्पादन में जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं तथा निदान हेतु सुझावों पर चर्चा की गई तथा यातायात को सुगम व प्रवाही बनाने हेतु आगे की रणनीति बनायी गई। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक सृष्टि सिंह उपस्थित रहीं।
2024-02-07
