कानपुर
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 की तैयारी की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जोनल सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त वह केंद्र व्यवस्थापक ऑनलाइन ऑफलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सचल दल प्रभारियों की बैठक कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय स्थित कैलाश भवन में संपन्न की गई जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी मुन्नीलाल जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अध्यापकों की बीच 22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा की माध्यमिक परिषद की होने वाली हाई स्कूल और इंटर मीडिया की परीक्षा में कुल 96000 से अधिक छात्र छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे है।जिसमे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित उचित जानकारी देते हुए कहा की स्ट्रांग रूम में पुलिस की सुरक्षा तैनात रहेगी साथ ही सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री घूमने वाले होने चाहिए परीक्षा से पहले सभी उपकरण दुरुस्त कर लिए जाए।साथ परीक्षा केंद्रों से एक किलोमीटर के अंदर कोई भी फोटो कापी मशीन या स्कैनर नही होने चाहिए और ना ही ध्वनि उपकरण बांजने चाहिए।प्रत्येक छात्राओं की चेकिंग केवल महिला सुरक्षा अधिकारी या अध्यापिका करेंगी कोई भी पुरुष नही करेगा।वही परीक्षा के लिए कुल 129 सेंटर बनाए गए है जनपद में 11 जोन भागो में 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।साथ परीक्षा के समय कोई भी अध्यापक अपने परिचितों को सेंटर में नही बुलाएगा और सभी अध्यापकों को अपना आधार कार्ड रखा जरूरी है।कभी चेक किया जा सकता।
