ब्रेकिंग

 

जाजमऊ में सऊद अख्तर के प्लॉट में बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग।

 

इलाकाई लोगों ने आग की लपटे उठती देखकर पुलिस व दमकल को दी आग की सूचना।

 

मौके पर पहुंचे अग्नि शमन अधिकारी राहुल नंदन ने टीम के साथ आग पर काबू पाया।

 

दमकल कर्मियों की प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की हुई जानकारी।

 

जाजमऊ के 150 फीट रोड में स्थित गोदाम में मंगलवार रात को लगी आग।

 

आग लगने से पड़ोस के मकानों में रहने वाले परिवारों में मची हड़कम।

 

सूचना पर तत्काल एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा खुद ही सरकारी वाहन चलाकर घटनास्थल पहुंची।

 

वही जाजमऊ थाने से 100 मीटर की दूरी पर घटनास्थल होने के बावजूद प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर नहीं पहुंचे।

 

एसीपी ने कबाड़ का गोदाम आवासीय क्षेत्र में बना होने के कारण उसके मालिक को गोदाम के परिसर के चारों ओर बाउंड्री बनाकर उसमें रेत रखने के लिए बोला।

 

साथ ही यह निर्देश दिया कि उनके सर्किल में आवासीय क्षेत्र में बने कबाड़ के गोदामो को चिन्हित किया जाएगा।

 

साथ ही एक अभियान चलाकर उन्हे भी गोदाम परिसर में बाउंड्री बनाकर रेत रखने के लिए बोला जाएगा।

 

ताकि भविष्य में आवासीय क्षेत्र में बने कबाड़ के गोदाम में आग लगने से कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *