कानपुर

 

कानपुर मंडल का पहला आरबीएसफ़ वेहिकल स्क्रेप सेंटर की हुई शुरुआत ।

 

मोहित एजेंसी द्वारा रिसायकल सिटी कानपुर देहात में करी गयी शुरुआत ।

 

पुराने जर्जर और खटारा वाहन स्क्रेप करवा कर नए वाहन में ले छूट का लाभ ।

 

आज मोहित एजेंसी के द्वारा कानपुर देहात में एक प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी गयी कि कानपुर मंडल का पहला और प्रदेश का सातवां वेहिकल स्क्रेप सेंटर शुरू हो चुका है । जहां पर गवर्मेंट की वेहिकल स्क्रेप पालिसी के तहत आने वाले सभी पुराने वाहन स्क्रैप किये जा सकेंगे । अभी सरकार के द्वारा सरकारी वाहन उपलब्ध करवा दिए गए है जिन्हें स्क्रैप करने का काम शुरू हो चुका है ।

सरकार की मंशा प्रदूषण के खिलाफ साफ है इसलिए सरकारी संस्थानों के पुराने वाहनों को स्क्रेप करवा कर उसने पहल कर दी है आगे निजी वाहन स्वामियों से भी ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह नई स्क्रेप पालिसी के तहत आने पुराने वाहनों को स्क्रैप करवा कर यहां से सीओडी सर्टिफिकेट प्राप्त कर ले जिससे भविष्य में जब भी वह नया वहां खरीदेंगे तो निजी वाहन पर 15% और व्यावसायिक वाहनों पर 10% की छूट का लाभ ले सकेंगे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *