कानपुर
लखनऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया…..इसी के तहत कानपुर मे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया….. जीटी रोड स्थित एक होटल मे आयोजित कार्यक्रम मे 25 उधमियों को सम्मानित किया…..सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक नीलिमा कटियार ने सम्मानित उधमियों को किया….. इस दौरान लखनऊ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का लोगों ने सीधा प्रसारण देखा…..कहा गया कि चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ का निवेश हुआ…..अकेले कानपुर से भी बीस हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया गया….243 यूनिटों ने निवेश किया है , जिसके माध्यम से कभी 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है….. सांसद ने कहा कि मोदी योगी राज में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है….इसमें युवाओ और महिलाओ की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है….कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या मे उद्योगपति मौजूद थे
