भारी मात्रा में बीडीएस टीम को बारुद मिली

कानपुर। कानपुर शहर के संवेदनशील क्षेत्र कर्नलगंज के छोटे मियां हाता चौकी अंतर्गत बाबा स्वीट हाउस की दुकान है। दुकान के पास ही एक इमारत की पांचवीं मंजिल में फल विक्रेता दिलशाद उर्फ पप्पू बीते 25 वर्षों से परिवार के साथ रहता है। नौ अगस्त की देर रात अचानक पप्पू के घर में तेज धमाका हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेज बारिश के चलते जांच की औपचारिकता पूरी की और वापस हो गई। हालांकि मकान के धमाके से संबंधित कमरे को सील कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को एटीएस, फॉरेंसिक टीम, पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने संयुक्त रूप से उन कमरों की जांच की जहां पर धमाका हुआ था। धमाके वाले कमरे में भारी मात्रा में बीडीएस टीम को बारुद मिली। बीडीएस टीम ने जाते ही भांप लिया था कि धमाका बारुद के चलते हुआ था। टीम ने नाइट्रोजन बारूद और बोरियों में रखे पटाखों को बाहर लाकर निष्क्रिय कर दिया।

फोरेंसिक, एटीएस और बीडीएस की जांच में पता चला कि ब्लास्ट सिलेंडर से नहीं बल्कि नाइट्रोजन बारूद की वजह से हुआ था, जो पटाखों में भरा जाता है। सबसे बड़ी बात यहां ये निकलकर सामने आई कि अगर इतनी तादाद में व्यक्ति ने पटाखा रखा था तो किस लिए रखा था क्योंकि लखनऊ से गिरफ्तार हुए आतंकियों का कनेक्शन कानपुर से लगातार सामने आने की सूचना मिल रही थी। एसीपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ था वहां सिलेंडर फटने की वजह से बताया जा रहा था। मकान प्रयागराज में रहने वाले निजाम का है, जिसमें दिलशाद नाम काव्यक्ति परिवार के साथ 25 सालों से किराए पर परिवार के साथ रहता है। मामला संदिग्ध होने पर एटीएस, बीडीएस और फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही थी हलाकि फॉरेंसिक जांच में पता चला कि यह धमाका नाइट्रोजन बारुद (लो एक्सप्लोसिव) की वजह से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *