कानपुर के अंतर्राजीय बस अड्डे पर लापरवाही बरती जा रही है

कानपुर। पंद्रह अगस्त के मद्देनजर पूरे देश के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश जारी किये गए है। रेलवे ने जहां आरपीएफ को हाई अलर्ट कर दिया है वहीं कानपुर के अंतर्राजीय बस अड्डे पर लापरवाही बरती जा रही है। जब सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बस अड्डे पहुंची तो वंहा पर घोर लापरवाही बरतने की तस्वीरें नजर आई। बस अड्डे पर केवल एक सुरक्षा कर्मी मौजूद दिखाई दिया वो भी केवल अपने हाथो में डंडा लिए हुए।

साथ ही यंहा पर आने वाले यात्रियों को चेक तक नहीं किया जा रहा। बस अड्डे पर लगाई गई लगेज स्केनर मशीन लगभग डेढ़ महीने से बंद पड़ी है क्योकि उसको बिजली नहीं मिल रही। अब अगर कोई यात्री अपने सामान में विस्फोटक सामग्री लेकर बस में सवार होकर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

लगेज स्केनर मशीन में ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी शिवमंगल से जब बात की गयी तो उन्होंने बताया की करीब डेढ़ महीने से बिजली कनेक्शन नहीं है। जिसकी वजह से यात्रियों का लगेज चेक नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि अपने विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *