कानपुर ब्रेकिंग
बदमाश-गौकश पुलिस की गोली का हुआ शिकार।
सुबह करीब 4:30 बजे गौकशो व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़।
मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली व दूसरा बदमाश हुआ गिरफ्तार।
थाना क्षेत्र ग्वालटोली के जंगलों में गौकशी की सूचना पर फोर्स की साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ग्वालटोली व थाना प्रभारी कर्नलगंज पर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से की थी फायरिंग।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली वही दूसरे बदमाश भागने के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बदमाशों गौकशो के पास से पुलिस ने दो चापड़, एक छुरी, एक कुल्हाड़ी समेत 2 तमंचा समेत खोखा व जिंदा कारतूस किये बरामद।
पकड़े गए बदमाश गौकश मोहम्मद अशफाक निवासी चिस्ती नगर थाना चकेरी व अजहर निवासी कासिम नगर उन्नाव पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाने में जुटी।
