एलुमनाई-सोसाइटी इंटरफेस विषय पर विचार विमर्श का आयोजन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन और समाज के विभिन्न वर्गों ,सामाजिक संगठनों, और एसोसिएशन के मध्य सामाजिक एवं शैक्षिक विकास हेतु एलुमनाई-सोसाइटी इंटरफेस विषय पर विचार विमर्श का आयोजन विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक विधायक डॉ अरुण पाठक एवं विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा की एलुमनाई किसी भी विश्वविद्यालय की धरोहर होते हैं उन्होंने कहा हमारा प्रयास कहेगा कि हम देश और विदेश में रह रहे अपने पूर्व छात्रों को एलुमनाई एसोसिएशन से जोड़ें और उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से शैक्षिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास के आयामो पर भी कार्य करें l विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ अरुण पाठक ने कहा कि मैं गर्व की अनुभूति करता हूं कि मैं इस विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूं आज हम सभी पूर्व छात्रों का कर्तव्य है कि हम विश्वविद्यालय और यहां पढ़ रहे छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ एलुमनाई एसोसिएशन को संयुक्त रूप से कार्य करने पर बल दिया l विशिष्ट अतिथि विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी ने कहां की हमारे एलुमनाई रोजगार प्रदान कर हमारे छात्रों के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं और वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों के संरक्षक के रूप में अपने को स्थापित कर सकते हैं कुलपति एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा एलुमनाई एसोसिएशन के वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया कुलपति प्रोफ़ेसर विनय कुमार पाठक ने कहा की वेब पोर्टल के द्वारा हम अपने पूर्व छात्रों को जोड़ेंगे और अपने विश्वविद्यालय और एलुमनाई के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाएंगे और हमारा प्रयास रहेगा कि समय-समय पर हम अपने एलुमनाई के सहयोग से समाज को सहायता प्रदान कर सकें उन्होंने नवंबर माह में एलुमनाई अवार्ड देने की भी घोषणा की l डॉ सचिन शर्मा ने वेब पोर्टल की विशेषताओं के बारे में बताया l कोषाध्यक्ष श्री विजय पांडे ने एलुमनाई एसोसिएशन के उद्देश्य पर चर्चा की एग्जीक्यूटिव मेंबर उमंग अग्रवाल ने एलुमनाई एसोसिएशन की आगामी कार्य योजना के बारे में बताया उपाध्यक्ष डॉ ए एस प्रसाद ने कहा कि आज समाज को बेहतर बनाने की जरूरत है उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमोहन रोहतगी ने कहा हम अपने एलुमनाई एसोसिएशन को सबसे बड़ा संगठन बनाएंगे सचिव डॉ सुधांशु राय ने कहा की विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के विशिष्ट कार्यों का एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा प्रचार प्रसार कराया जाएगाl एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉक्टर अवध दुबे ने वहां पर उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों में जोश भरते हुए कहा कि हम सभी लोग मिलकर इनोवेशन पर कार्य करें जागरण फाउंडेशन के डॉक्टर जेएन गुप्ता ने कहा हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज विश्वविद्यालय निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है और हमें अपने अपने स्तर पर कुछ नया करने की जरूरत है कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर बीडी पांडे ने हर्ष के साथ वक्तव्य दिया कि हम सभी शिक्षक विश्वविद्यालय के नवीन कार्यों में साथ हैं lअतिथियों का स्वागत डीन पेयर सेल प्रो सुविद्या अवस्थी ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर संजय स्वर्णकार ने दिया lकार्यक्रम का संयोजन सीए अर्जित गुप्ता सह संयोजन उमंग अग्रवाल ने किया l
कार्यक्रम का संचालन एलुमनाई एसोसिएशन सचिव डॉ सुधांशु राय द्वारा किया गया l
इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख कुलसचिव डॉ अनिल यादव परीक्षा नियंत्रक अंजनी कुमार मिश्रा प्रोफेसर नंदलाल प्रोफेसर सुधीर अवस्थी प्रोफेसर मुनेश कुमार डॉक्टर निशा शर्मा डॉक्टर पीसी गुप्ता उद्यमी बलराम नरूला डॉक्टर जेएन गुप्ता रिमझिम इस्पात के निदेशक योगेश अग्रवाल डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद डॉक्टर कामायनी शर्मा अतुल कनोडिया डॉ प्रवीण कटियार डॉ विवेक सचान डॉ विनोद वर्मा डॉक्टर वृष्टि मिश्रा डॉक्टर आरपी सिंह अजीत सक्सेना एनके नेब राजीव चतुर्वेदी राजीव सक्सेना डॉक्टर बी एन आचार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *