भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई

क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन कर भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई।

यह कॉलेज छात्र सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जोसेफ डेनियल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस विशेष राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी फैकल्टी मौजूद थे। आयोजनों की कल्पना, समन्वय और प्रदर्शन छात्रों द्वारा संयोजक डॉ विभा दीक्षित और डॉ शालिनी के मार्गदर्शन में किया गया था, जिसमें सहस्त्रांशु और अनन्या के भाषण, वेदांत द्वारा कविता पाठ, आलोक कमल और उनकी टीम द्वारा समन्वित नृत्य और नाटक शामिल थे। अभिषेक, आभा, अंकिता, अनन्या, वेदांत और नेल्सी द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, पाकिस्तान और चीन के साथ भारतीय युद्धों पर वृत्तचित्र प्रस्तुत किए गए। सौमी, फ़राज़, बोअज़ (Boaz) और अन्य ने राष्ट्रीय गीत गाये। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिवों नमन और गुनजीत कौर ने बखूबी किया। ललित कला क्लब ने आयोजन स्थल को बहुत ही रचनात्मक तरीके से सजाया। कुल मिलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एक बड़ी सफलता थी और जिसनें सभी के बीच राष्ट्रवादी भावना और उत्साह को व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *