डीएम सुनील कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया

औरैया। जिला मुख्यालय में डीएम सुनील कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। साथ में जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे, पर किसी की नजर झंडे पर नहीं पड़ी। तभी एक कर्मचारी ने झंडे को सीधा किया। मामला मीडिया में आने के बाद सोशल मीडिया में शेयर की गई तस्वीरों को आनन-फानन में डिलीट किया गया।

किसी की नहीं पड़ी नजर

जिला मुख्यालय में नियमों को ताक में रखकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डीएम सुनील कुमार ने अलाधिकारियों की मौजूदगी पर ध्वजा रोहण किया। इस गंभीर लापरवाही को नजरअंदाज कर डीएम मौके से चले गए। ध्वजा रोहण के बाद अचानक कर्मचारी की नजर ध्वज पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए और तत्काल ध्वज को सीधा किया।

नहीं बोले डीएम

मालूम हो कि तिरंगे झंडे का केसरिया रंग ऊपर के तरफ होना चाहिए, जबकि जिला मुख्यालय में हरे रंग की पट्टी ऊपर के तरफ था। उल्टा ध्वज फहराने के इस गंभीर मामले की जानकारी पर डीएम से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बोलने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं प्रशासन ने सोशल मीडिया में उल्टा ध्वज रोहण की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं।

क्या है प्रावधान

अगर सरकारी आवास या दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराना या फिर अन्य किसी तरह से अपमान किया जाता है तो कानूनन जुर्म है। इस संबंध में सजा का प्रावधान है, जो कि मामला दर्ज करने के साथ 3 साल की सजा तक भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *