कानपुर
कानपुर महानगर के कद्दावर नेता समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर चल रहे आगजनी मामले पर 14 मार्च को आने वाले फैसले को देखते हुए कानपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सारी व्यवस्था चाक चौबंद कर लिए वहीं कानपुर के डीपी श्रवण कुमार ने बताया कि 14 मार्च को कानपुर न्यायालय में इरफान सोलंकी पर थाना जाजमऊ से दर्ज मुकदमा बेवा नजीर फातिमा के घर पर आगजनी मामले पर फैसला सुनाया जाना है।किसी भी प्रकार की कोई भी आवश्यकता ना पहले इसके लिए पुलिस प्रशासन न्यायालय से सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपील की है जो भी मार्गदर्शन न्यायालय करेगा उसे हिसाब से पुलिस प्रशासन तैनात रहेगी जबकि समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के वकील शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि फैसले से पहले एड की कार्यवाही इरफान सोलंकी के आने वाले फैसले पर फर्क जरूर डालेगा।
