बाबू जगजीवन राम ने अंबेडकर की आशाओं को उतारा धरती पर सुरेश गुप्ता
कानपुर, राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को और मृत्यु 6 जुलाई 1986 में हुआ था बाबू ने वर्ष 1920 में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के वास्ते आराह स्थित अग्रवाल विद्यालय में प्रवेश लिया बाबू जगजीवन राम के राजनीतिक जीवन का आगाज कोलकाता से ही हुआ उन्होंने कोलकाता में मजदूरों को संगठित कर एक विशाल रैली निकाली जिसमें सुभाष चंद्र बोस बाबू से प्रभावित हो गए थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश ने की तथा संचालन मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कानपुर ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद यादव एडवोकेट नीरज सिंह चंदेल एडवोकेट महामंत्री सोनू गुप्ता पीयूष कश्यप सुनील कश्यप आदि तमाम लोग मौजूद थे!
