कानपुर
फोटो खिंचवाने की होड़ में धक्का मुक्की, विधायक अमिताभ हुए नाराज,आलोक मिश्रा बैठे जमीन पर
कानपुर में लोकसभा चुनाव में अपनी दम खम दिखाने के लिए इंडिया गठबंधन के संसदीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने नामांकन जूलुस निकाला है जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी,सपाई,आप पार्टी समेत गठबंधन के कई कार्यकर्ता हजारो की संख्या में मौजूद रहे जहां पर ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ फूलों की वर्षा भी की गयी।बता दें कि इंडिया गठबंधन के कार्यकताओं ने इतना ज्यादा जोश था कि संसदीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को फोटो खिंचवाने की होड़ में धक्का मुक्की भी कर दिया वहीं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा के जूलुस में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई नाराज दिखे वे जुलूस में तो साथ मे रहे लेकिन कचहरी स्थित चेतना चौराहे पर वे नाराज होकर वापस चलें गए इससे कहीं न कहीं ये जाहिर होता है कि गठबंधन की इस सरकार में शायद अंदरुनी दरार भी है हालांकि सपा विधायक हसन रूमी के आग्रह पर विधायक अमिताभ बाजपेई फिर से नामांकन में शामिल हुए गए लेकिन पुलिस ने उनको अधिक लोग हो जाने के कारण बैरिकेडिंग के अंदर नहीं जाने दिया तो प्रत्याशी आलोक मिश्रा नाराज होकर जमीन पर ही बैठ गये और पुलिस पर आरोप लगाने लगे की प्रस्तावक को ही रोका जाएगा तो नामांकन कैसे होगा , तब जाकर पुलिस ने विधायक अमिताभ बाजपेई को अन्दर जाने दिया ।
