विहिप नेता पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

कानपुर। काकादेव थाना अन्र्तगत डबल पुलिया के पास रविवार रात को हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ विष्व हिन्दू परिशद के पदाधिकारी व उसके दोस्त पर लाठी डण्डो से जानलेवा हमला कर लूटपाट कर कट्टे से फायर झोंक दिया। पीडित ने डैकती की धारा में काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभियुक्त पुलिस की पकड से दूर है।
काकादेव थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र का मोनू नेता हिस्ट्रीशीटर है और थाने की टापटेन अपराधियों की सूची में षामिल है। आपको बता दे कि रविवार की रात को हुए झगडे के बाद से पुलिस किसी भी अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी और हवा में तीर चला रही है। हैलट में भर्ती घायल विहिप नेता प्रिंस राज श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने दोस्त अनुज तिवारी के साथ घर जा रहे थे तभी मोनू ने अपने साथी गौरव षर्मा, रिंकू यादव, लालू यादव, कार्तिक गोयल व एक दर्जन अन्य साथियों के साथ मिल कर हम दोनो पर हमला कर दिया और सोने की चेन , कान की सोने की बाली ,घडी और पर्स में रखे चार हजार रूपये लूट लिए। घायलावस्था में मुझे लोग थाने ले गये जहां से पुलिस वालो ने हलैट में भर्ती कराया है। विहिप नेता ने बताया कि अभियुक्त अभी भी आजाद घूम रहे है और धमकी दे रहे है कि मुकदमा वापस ले लो नही तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस मामले की जांच कर ही है,लेकिन अभियुक्तो की गिरफ्तार नही कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *