पुखरायां । रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे में राखी की दुकाने सजने लगी और बाजारों में चहल पहल शुरू हो चुकी है। दुकानों पर सजी विभिन्न प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही है। बहनों दुवारा राखी खरीददारी करना शुरू कर दी गई है ।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कस्बे में राखी की दुकान सजने लगी और बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई दुकानों में विभिन्न प्रकार की राखी नजर आ रही है वही पर महंगाई का साया पड़ता दिखाई दे रहा है, वही पर रामू , जावेद , धर्मेन्द्र , रोहित कुमार आदि राखी दुकानदारो ने बताया कि बाजार में पांच रुपये से लेकर लेकिन इसके विपरीत बहने 100 रुपये तक राखियों को खरीद रही की कीमत की राखियां इस समय मिल रही हैं। बहनों के उत्साह के आगे राखियों के महंगे दाम भी उनके उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। आधुनिक दौर में रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता था। उन्होंने बताया कि बाजार में महंगी व सस्ती हर प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। फिर भी अधिकतर महिलाएं परंपरागत की तरह राखी की मांग कर रही हैं जो कुछ दुकानों पर ही उपलब्ध हैं ।
2021-08-18
