सीतापुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं तैयारियों ने मंगलवार शाम तक अंतिम रूप ले लिया। उनके आने को लेकर देर शाम सरकारी कार्यक्रम जारी कर दिया गया। आनंदीबेन पटेल 18 अगस्त की सुबह 10:30 बजे अटरिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र अकबरपुर पहुंची वहां वह प्रोग्रेसिव फॉर्मर्स (एपीओ) से मुलाकात की इसके बाद वे सुबह 11:35 बजे आंगनवाड़ी केंद्र अकबरपुर पहुंची कार्यक्रम में भाग लिया। वहां से वह दोपहर 12:40 बजे ब्लाक कसमंडा के सुरेचा स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टॉल का मुआयना किया। सड़क के रास्ते जिले में आ रही राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को राजभवन से सुरक्षा की एक टीम यहां आकर तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को परखने में लगी थी ।अटरिया बॉर्डर से लेकर कमलापुर तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *