कानपुर

 

 

बोरों की छल्ली के नीचे दबकर फैक्ट्री कर्मचारी की हुई मौत ।

 

मौत की सूचना पर पहुँचे परिजन फैक्ट्री में जमकर काट रहे हंगामा

 

 

फैक्टी के गार्डो ने परिजनों के साथ की बदसलूकी, मौके पर पहुँची पुलिस ने गार्डो को लगाई फटकार, हंगामे को देखते हुए दो थानों का फोर्स पहुँचा मौके पर ।

 

 

कानपुर चौबेपुर के तातियागंज स्थित कपिला पशु आहार फैक्ट्री में आज बोरों की छल्ली के नीचे दबकर फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गयी, मजदूर की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री मालिकों से सीसीटीवी दिखाने की मांग करी तो पता लगा कि सीसीटीवी बन्द पड़े है । जिससे परिजनों के साथ आये ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया ।

परिजनों का आरोप है कि घनश्यामपुर निवासी मजदूर की मौत फैक्ट्री के अंदर बोरों की छल्ली के नीचे दबने से हुई है लेकिन मालिकों के इशारे पर उसका शव फैक्ट्री के बाहर ट्रक के नीचे कुचला हुआ बताया जा रहा है ।

मालिकों के कहना है कि मजदूर की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है ना कि फैक्ट्री के अंदर ।

 

 

फिलहाल हंगामे की आशंका के चलते कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है । स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *