कानपुर
कांशीराम अस्पताल में opd के पीछे झाड़ियों में चार दिन पुराना मिला महिला का शव ।
अस्पताल प्रशाषन का मानना किसी ने शव यहां लाया कर फेंका है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र स्थित काशीराम अस्पताल में ओपीडी बिल्डिंग के पीछे झाड़ियों में आज सुबह एक महिला का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई । अस्पताल के ही किसी गार्ड ने शव मिलने की सूचना अस्पताल प्रशाषन को दी जिनके बाद अस्पताल प्रशाषन ने पुलिस को खबर करी ।
मुख्य चिकित्साअधीक्षक सुदेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग के पीछे शव मिलने की खबर सही है, अस्पताल के गार्ड ने उन्हें सूचना दी कि अस्पताल के पीछे झाड़ियों में आज सुबह शव देखा गया । जो देखने से लगभग दो से तीन दिन पुराना लग रहा है । हालांकि जिस जगह शव मिला है वही पास में ही फायर हाइड्रेंट का कार्य भी हो रहा है जिसका कल उन्होंने स्वयम निरीक्षण किया था इएलिये वह कह रहे है कि शव किसी ने यहां लाया कर डाला है तीन दिन से नही पड़ा है ।
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, शव को पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
