खिलाड़ियों को सम्मानित करने का एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया

कानपुर नगर, दिनांक 19 अगस्त, 2021(सू0वि0)
श्रीमती आरती जायसवाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, कानपुर नगर ने बताया है कि टोक्यो ओलम्पिंक में भाग लेने वाले खिलाडियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम दिनांक 19 अगस्त, 2021 को अपरान्ह 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में टोक्यो ओलम्पिंक में भाग लेने वाले व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया है कि उक्त कार्यक्रम में युवा कल्याण एवं प्राविद विभाग द्वारा जनपद से 50 युवक (25 पुरूष व 25 महिला), महिला मंगल दल पदाधिकारी/सदस्यों द्वारा जनपद कानपुर नगर से प्रतिभाग कराने हेतु श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 के द्वारा विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर 02 बसों को रवाना किया गया। युवकों को ले जाने एवं वापस लाने हेतु इन दोनों बसों के लिए कु0 निधि पाण्डे, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी तथा श्री धीरेन्द्र सिंह यादव, व्यायाम प्रशिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी द्वारा सभी 50 युवक/महिला को शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *