महंगाई को लेकर सपा ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, चार पहिया पर गैस सिलेंडर लादकर रस्सी से खींचा।
कानपुर। पेट्रोल, डीजल और गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। समाजवादी युवजन सभा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने चार पहिया वाहन पर खाली सिलेंडर रखकर रस्सी से खींचा। इसदौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हांथों में तख्ती लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसदौरान प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास भी किया। बारादेवी चौराहे से शुरू हुआ प्रदर्शन किदवई नगर साइट नम्बर एक पर खत्म हुआ। प्रदर्शन में सभा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा महंगाई के विरोध में गांधीवादी अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेगी।
