हमीरपुर :- जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छानी का निरीक्षण कर वहाँ चल रहे वैक्सिनेशन कार्यो तथा कोविड-एल-1 की तैयारियों का जायजा लिया।वैक्सिनेशन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने निगरानी समिति को वैक्सीनेशन के प्रति डोर टू डोर सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए । इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से भी बात कर उनको वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की तथा गांव में हुए साफ सफाई सैनेटाइजेशन ,फागिंग, एंटी लारवा छिड़काव तथा डोर टू डोर सर्वे के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदारों द्वारा भी लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाए तथा अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जाए ।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोविड के लक्षण होने पर सर्वप्रथम उसका एंटीजन टेस्ट कराया जाए तथा पूरी तरह से स्वस्थ होने पर ही टीका लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में डॉक्टरों द्वारा भी सहयोग किया जाए ।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सीएचसी छानी को कोविड-19 लेवल -1 हॉस्पिटल बनाए जाने संबंधी तैयारियों का भी जायजा लिया तथा निर्देश दिए की तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर ली जाए इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए इस मौके पर सीएमओ डॉ आर के सचान , एमओआईसी छानी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
2021-05-23
