खेल के मैदान में अभद्रता करने का मामला आया सामने
खिलाड़ी खेल छोड़ने पर मजबूर
खेलों को सुचारू रूप से ना चलने देने का आरोप
खेल जगत को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है…. एक खिलाड़ी हमेशा निस्वार्थ खेलता है….. कानपुर के ग्रीन पार्क में कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय की उपनिदेशिका मुद्रिका पाठक का बच्चों के साथ तानाशाही, खेल के मैदान में अभद्रता करने का मामला सामने आया…इस संदर्भ में खिलाड़ियों और कोच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा……. उनके इस व्यवहार की वजह से कई खिलाड़ी खेल छोड़ रहे हैं….
कानपुर के ग्रीन पार्क में खिलाड़ी खेल छोड़ने पर मजबूर हैं…..उपनिदेशिका मुद्रिका पाठक पर खिलाड़ियों की तलाशी लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना, महिला खिलाड़ियों के शारीरिक स्वरूप पर गंदी टिप्पणी करने, आर्थिक तंगी झेल रहे खिलाड़ियों पर तंज कसना, भविष्य खराब करने की धमकी देना, खेलों को सुचारू रूप से ना चलने देने का आरोप है….इस संदर्भ में खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उपनिदेशिका चोर है… ग्रीन पार्क हमारा है के नारे लगाए……
