पुखरायां । मलासा विकास खण्ड के डीघ गांव में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय और एसडीएम दिपाली भार्गव पहुचकर हाट बाजार का निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए जगह का निरीक्षण किया वही पर अधिकारियों को निर्देश दिए 15 अक्टूबर तक बाजार का निर्माण सुसज्जित तरीक़े से पूरा हो जाना चाहिए मुख्य गेट पर डीघ मेरी शान तिरंगा में लिखा रहेगा , कार्य मे किसी तरह व्यवधान नही होना चाहिए वही पर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाए।
मलासा विकास खण्ड के डीघ गांव में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय और एसडीएम दिपाली भार्गव पहुचकर हाट बाजार के निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया , वही पर एसडीएम दिपाली भार्गव और वीडियो सच्चिदानंद सहित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर तक हाट बाजार का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए , गांव में जो ज़मीन में हाट बाजार के लिए चिन्हित हुई है उसे हाट केन्द्र के नाम दर्ज कराई जाए , ग्राम पंचायत से प्रस्ताव तैयार करके भेजे , गांव में जो बाजार लगती है उसकी कोई जगह नहीं है वहा के आसपास क्षेत्र के गांवो के लोग बाजार से दैनिक उपयोगी समान लेने के लिए आते हैं , वही पर खलिहान में जलभराव होने से लोगों को परेशानी होती थी जिसका जल्द समस्या का समाधान किया जाए ,बाजार तैयार होने पर टीन शेड लगाए जाएंगे , एक शेड प्रेरणा शेड के नाम रहेगा जो सशक्तिकरण के नाम से समर्पित होगा जहां पर दुकानदार अपना समान रख सकेंगे ,बाजार के अन्दर इंटरलॉकिंग रास्ता का निर्माण कराया जाएगा वही पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे जहां पर लोगो के बैठने के लिए ब्रेंच लगायी जाएगी , वही पर परिसर के अंदर पानी की टँकी का निर्माण किया जाएगा , सहकारी समिति की ओर से हेण्डपम्प लगाए जाएंगे और स्मरसेबिल पाइप डाली जाएगी जिससे टँकी भरी जाएगी ,बाजार के मुख्य गेट के बाहर जिसमें सेल्फी पुवाइन्ट बनाया जाएगा जहां पर लिखा होगा मेरा डीघ मेरी शान जिसका तिरंगा कलर होगा ।इस मौके पर जेई लोकेश , ग्राम पंचायत अधिकारी शशांक यादव , प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे है l
2021-08-19
