पुखरायां । बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ गांव में बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय करेन्ट की चपेट में आने से महिला मौत हुई सूचना पर उपनिरीक्षक ब्रज किशोर पहुचकर परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ गांव के संजय सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उजाला देवी 35 वर्ष अपने घर मे बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी तभी अचानक करेन्ट की चपेट में आ गई , शोर मचाने पर परिजनों को जानकारी हई परिजन जब तक मौके पर पहुचते तब तक उसकी मौत हो गई , सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ब्रज किशोर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों से लिया इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
2021-08-19
