दिनांक 19 अगस्त, कर्नल आलोक नारायण, प्रवर्तन अधिकारी नगर निगम के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा दादानगर पुल, जूही खलवा पुल और टाटमिल चौराहा में तड़के सुबह नाका लगाया गया।
जूही खलवा टीम द्वारा एक बोलेरो पिकअप (यूपी 77एएन2034, ड्राइवर गोविंद प्रजापति) पकड़ा गया जिसमें 50 कार्टन में 260 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की कटोरियां और ग्लास पुखरायां से “लकी ट्रेडर्स”, घंटाघर जा रहे थे।
दूसरी टीम द्वारा एक टाटा एस पिकअप (यूपी 78एफटी8441, ड्राइवर संजू साहू) पकड़ा गया जो 41 बोरियों में विभिन्न प्रकार के 1,295 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरीबैग की खेप कोपरगंज से ट्रांसपोर्ट नगर ले जा रहा था। यह माल ट्रकों द्वारा शहर के बाहर प्रतापगढ़, कर्बी इत्यादि जगह भेजा जाना था।
दोनों वाहन/माल मालिकों से नियमानुसार पच्चीस-पच्चीस हजार जुर्माना राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार सेन द्वारा लिया गया।
कुल जुर्माना 50,000 रुपए वसूला गया और कुल 1,555 किलो(साढ़े 15 क्विंटल) प्रतिबंधित पॉलीथिन/प्लास्टिक की सामग्री जब्त कर नगर निगम में जमा कराई गई।
इस अभियान में सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, विकास दीक्षित, हवलदार रामनरेश, राजेश गुप्ता, जितेंद्र, राजनारायण, ब्रजेश, धनंजय, भूपिंदर इत्यादि शामिल रहे।
