प्रसपा ने किया 2022 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए रुद्राभिषेक

प्रसपा कानपुर नगर ग्रामीण ने 2022 के विस चुनाव में उप्र का मुख्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव को बनाने के लिए किया रुद्राभिषेक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा किया गया। उत्तर प्रदेश का योगी सरकार ने विकास तो नहीं विनाश जरूर किया कानून व्यवस्था चौपट है महिला सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है सिर्फ महिलाओं का शोषण है युवा बेरोजगार है महंगाई आसमान छू रही है। विनोद प्रजापति ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश का कोई विकास करा सकता है तो वे शिवपाल सिंह यादव ही है। रुद्राभिषेक में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि 2022 में शिवपाल सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया आचार्य रोहित शास्त्री विनोद कुमार प्रजापति राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा अशोक यादव गोविंद त्रिपाठी स्वामी, आकाश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *